आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। यूपी मेडिकल एण्ड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शाखा आजमगढ़ के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। जिसमें 10 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। 10 नामाकंन के अलावा अन्य कोई नामाकंन नहीं प्राप्त हुआ इसलिए सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। जिसमें संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष, धीरेन्द्र शुक्ला मंत्री, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष, स्वतंत्र कुमार उपाध्यक्ष, सुरेश गौतम संयुक्त मंत्री, प्रतिमा गुप्ता संयुक्त मंत्री, मुरली मनोहर संगठन मंत्री, दिलीप कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार