नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डेंगू से बचाव के प्रति किया गया जागरुक

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील पर वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने रैली व नुक्कड़ नाटक कर डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर छात्रों ने उपस्थित लोगों को कई जानकारियां दी।

सगड़ी तहसील पर शनिवार की सुबह वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने डेंगू से बचाव के लिए सड़क पर रैली निकाली इस दौरान बैनर व हाथों में स्लोगन लिखी दफ्ती लेकर नारे लगाते हुए बैंड बाजा के साथ सड़क पर भ्रमण कर डेंगू से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया वही तहसील पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया बच्चों ने एकत्रित पानी में प्रतिदिन डीजल व पेट्रोल डालने, घर पर साफ सफाई करने, मच्छरदानी का प्रयोग करने और बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने के लिए नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया वही डेंगू के प्रति लोगों में बने भय को बच्चों ने दूर किया इस दौरान विद्यालय के दर्जनों की संख्या में छात्र सम्मिलित हुए विद्यालय के डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में गांव गांव व बाजारों में डेंगू के प्रति लोगों अभियान चलाकर जागरूक करने की सभी लोगों ने सराहना की।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *