बंद मकान से लाखों का अभूषण चुरा ले गये चोर

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बनारपुर में बंद मकान से लाखों के आभूषण आदि चोरी करके चोर फरार हो गये। इसकी सूचना जब पीड़ित को हुई तो वह थाने पहुंच कर अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बनारपुर गांव के सोहराब अहमद पुत्र अली अहमद ने शनिवार को देवगांव कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए बाहर गए हुए थे। इसी बीच 25 नवंबर को जब वह घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि प्रार्थी के घर का ताला तोड़कर घर में रखा जेवर तथा अन्य सामान चोर चुरा ले गए हैं। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि जेवर जो चोरी हुआ है उसमें सोने की 3 तोला की लॉकेट, सोने की अंगूठी, सोने का बुंदा एक अदद, बाली सोने की एक अदद, ब्रेसलेट सोने का, चांदी की पाजेब 1 जोड़ी तथा 1 जोड़ी पायल, सोने का हार, सोने की चूड़ी दो अदद तथा घर के रुस्तम का पासपोर्ट व साड़ी तथा कपड़ा चोर चुरा ले गये। पीड़ित सोहराब ने बताया कि डायल 112 और पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *