आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संतराज यादव मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि साकेत सिंह सोनू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जन को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने कार्य किया है। देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार के कार्यों के दम पर आजमगढ़ में भी लोकसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। आप सभी का सम्मिलित प्रयास इस चुनाव में प्रचंड जीत सुनिश्चित करेगा।
जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि हमने बूथ स्तर तक अपनी टीम को मजबूत किया है। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए हमने सभी बूथों, शक्ति केन्द्रों, मंडल स्तर पर संयोजक नियुक्त किए गए हैं। हमारी तैयारी पूरी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार के कार्यों को लेकर हम जनता के बीच में जा रहे हैं। जनता का सहयोग हमें मिल रहा है। नगर निकाय चुनाव में हमें ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार