आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से कम है, उनके लिए प्रयागराज, लखनऊ, हापुड़, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर एवं अलीगढ़ में आवासीय निःशुल्क कोचिंग एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है। प्रदेश के 18 मण्डल मुख्यालयों पर आगामी 18 दिसम्बर को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम यूपीपीएससी, सिविल सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा के समान होगा। उन्होने बताया कि पात्र छात्र, छात्राएं 30 नवम्बर के पहले अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर कार्यालय कार्य दिवस में हेल्प लाइन नम्बर-9621650066 पर जानकारी कर सकते हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव