आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंडलायुक्त मनीष चौहान की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान खरीद की समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल के सभी केंद्रों पर तत्काल धान क्रय करना शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपनी देखरेख में सभी क्रय केंद्रो को तत्काल सक्रिय कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी धान क्रय केंद्रों का तत्काल सत्यापन सुनिश्चित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में काउंटर बना दिया जाए, जिस पर किसान जाकर अपना पंजीकरण करा सकें।
मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारियों से कहा कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित करें कि तहसीलवार पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। क्रय केंद्रों पर आवश्यकतानुसार बोरे की कम से कम पांच-पांच गांठे उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होंने कहा कि किसानों को सूचित कर दिया जाए कि धान क्रय प्रारंभ हो गया है। श्री चौहान ने कहा कि क्रय सेंटर पर भीड़ न लगे, इसके लिए टोकन की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले आओ पहले पाओ की नीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि जो किसान पहले पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से आये, उसी का धान क्रय करना सुनिश्चित करें। मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल की सभी मिलों का तत्काल संबद्धीकरण करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम मिलों का सत्यापन कर संबद्धीकरण कराना सुनिश्चित करें। मंडलायुक्त ने कहा की जिन मिलों का बकाया है, उन्हें नोटिस जारी कर वसूली सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम और डिप्टी आरएमओ आपस में बैठक कर मिलों से वसूली सुनिश्चित कराएं। वसूली न होने पर नोटिस जारी कर उनके मिल की कुर्की की कार्यवाही की जाय। सभी क्रय केंद्रों से लाइव लोकेशन सुनिश्चित कराई जाए।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार