तहसील स्तरीय दिव्यांगता रैली का हुआ आयोजन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम पर तहसील स्तरीय दिव्यांगता रैली का आयोजन किया गया। कोतवाल देवगांव गजानंद चौबे ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में छूकर पहचानने, कुर्सी दौड़, रस्साकशी, गायन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बरसेरवा की नीलम सुंदरम ने छूकर पहचानने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, सुलेख में खुशबू चौहान रेतवा चंद्रभानपुर प्रथम और वृद्धि कंजहित द्वितीय स्थान प्राप्त किया। देवगांव प्रथम की मिस्बाह तृतीय स्थान पर रहीं। कला में सिंपल, सुहाना शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में काजल अनिव्या और सुंदरी उच्च प्राथमिक स्कूल देवगांव प्रथम ने पहला स्थान प्राप्त किया। गायन में उच्च प्राथमिक स्कूल रसूलपुर की रागिनी, देवगांव की संजना ने पहला स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में करण, अर्जुन, प्रीति प्राथमिक विद्यालय उसरौली और खुशबू चौहान तथा निलेश चौहान ने प्रतियोगिता जीती। कुर्सी दौड़ में मिस्बाह, शिवा, सृष्टि, निलेश चौहान और गौरी, कोहिनूर, अंशिका प्राथमिक विद्यालय उसरौली आदि ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्याम कन्हैया, राज बहादुर विश्वकर्मा, आशीष श्रीवास्तव, दयाशंकर, प्रीति, दुर्गावती प्रजापति, संगीता देवी, संगीता यादव स्पेशल एजुकेटर और तरवां, पल्हना तथा ठेकमा के एजुकेटर उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *