फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गावांे में सरकारी खाद्यान वितरण में हो रही अनिमितताओं को दूर करने, चोर बाजारी रोकने के लिए सरकार द्वारा गोदामो को बंद कर डोर टू डोर खाद्यान पहंुचाने की ब्यवस्था की जा रही है। साथ ही फिंगर प्रिंट मसीन लगाकर अंगूठा के माध्यम से खाद्यान बितरण की ब्यवस्था कर दी गयी। परंतु आज भी उचित दर बिक्रेताओं द्वारा गरीबो के खाद्यान बितरण के दौरान भारी कटौती और घटतौली कर गरीबों का शोषण किया जा रहा है।
कोटेदारों द्वारा गेंहू न देकर चावल का बितरण अधिक किया जा रहा है। जहां एक तरफ वाहन से डोर टू डोर राशन बितरण के लिए ठेकेदार नियुक्त किया गया है पर अधिक पैसा बचाने के चक्कर में ढुलाई ठेकेदार द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर उचित दर बिक्रेताओं को बुलाकर राशन दिया जा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर कई कोटेदारों ने बताया कि कोटे में अब मजा नहीं और चोरी न करंे कोटेदार तो कहां से अधिकारियों को सन्तुष्ट कर पायेंगे। इस सम्बंध में पूर्ति निरीक्षक संतलाल ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली। पर सत्यता की जानकारी की जाएगी, दोषी मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय