अराधना हत्या काण्ड में आधा दर्जन अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना अहरौला पुलिस ने थाना क्षेत्र में युवती के हत्याकांड से सम्बन्धित वांछित 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते 15 नवम्बर को पुलिस को सूचना मिली की पश्चिम पट्टी गौरी का पुरा रोड के किनारे कुएं मंे एक युवती की लाश क्षत विक्षत पड़ी है। पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर थाना अहरौला पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। शव से सिर गायब था व हाथ पैर अलग-अलग थे। अपराध को गम्भीरता से लेते हुए अनावरण हेतु 5 टीमो का गठन किया गया था।
विवेचना के क्रम में केदार प्रजापति व उनके घर वालों द्वारा शव के हाथ में रक्षा व काला धागा, कंगन, नेलपालिश देखकर आंशिक रुप से पहचान किया गया था परन्तु चेहरा न होने के कारण आश्वस्त नहीं हुए। मोबाइल के सीडीआर विश्लेषण के बाद पुलिस टीम को शक हुआ कि यह डेड बाडी उपरोक्त युवती के होने की प्रबल सम्भावना है। इसी क्रम में गायब लड़की के प्रेमी की तलाश की गयी तो उसका मोबाइल बन्द था। 19 नवम्बर को पुलिस ने अभियुक्त प्रिंस यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी कठही थाना अहरौला को गजही पुलिया से गिरफ्तार किया था।
अभियुक्त की निशानदेही पर घटनास्थल तालाब से मृतका का कटा हुआ सिर व एक लकड़ी का बोटा बरामद किया गया था तथा गन्ने के खेत के पास बरामदगी के दौरान अभियुक्त द्वारा पूर्व में (हत्या के दौरान) फेके गये 315 बोर के तमन्चे को उठाकर पुलिस टीम पर फायर किया गया जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे अभियुक्त प्रिंस यादव घायल हो गया जिसको गिरफ्तार गया था।
इसी क्रम में पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर घटना में सम्मिलित अभियुक्ता प्रमिला यादव पत्नी राजाराम, मन्जू यादव पुत्री राजाराम, निवासी कठही थाना अहरौला, शीला यादव पत्नी रामा यादव निवासी असरफपुर थाना कप्तानगंज, सुमन पत्नी बृजेश निवासी असरफपुर थाना अहरौला, कमलावती पत्नी संतराज निवासी तोवा थाना निजामाबाद व राजाराम पुत्र स्व.जंगबहादुर निवासी कठही थाना अहरौला गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *