फायरिंग कर चार लाख की लूट की सूचना निकली झूठी

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र के देवरिया रोड पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग कर हैंडबैग छीनने की सूचना जांच में असत्य पाई गई। सूचना देने वाले मिथिलेश गौतम पुत्र शेषनाथ गौतम निवासी खेतापुर ने बैग में चार लाख रुपये नकद और दो सोने की चेन होने की बात बताई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उच्चाधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच में फायरिंग कर लूट की घटना की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, जानबूझकर गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी सूचना देने के मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी सूचना देना गंभीर अपराध है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *