रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक सभागार में मंगलवार को राज्य पेयजल योजना नमामि गंगे के तहत कामगारों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
नमामि गंगे पेयजल योजना के तहत चल रहे कार्यक्रम का प्रशिक्षण लखनऊ कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को कई जानकारी दी गयी। मंगलवार को रानीकीसराय ब्लाक सभागार में क्षेत्र के कई प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण संयोजक शिवा तिवारी ने बताया कि नमागि गंगे पेय जल योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है इसमें प्रथम चरण का प्रशिक्षण समाप्त हो चुका है दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रतिभागियों को दिया जा रहा है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा