फसलों को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए दवा का छिड़काव कर रहे किसान

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के दस किलोमीटर की परिधि में क्षेत्र का किसान रवि की बुवाई के साथ नगद आर्थिक आमदनी के लिए लाल भरूवा मिर्चा की खेती करता है। लाल भरूवा मिर्चा की नर्सरी से लेकर पौधो की रोपाई गुड़ाई निराई ओर दवा उर्वरक का छिड़काव कर पौधों में अच्छा फल आये उसका प्रयास करता है। परंतु किसानो की मेहनत पर छुट्टा पशु पानी फेर रहे हैं।
वर्तमान में नीलगाय का आतंक फैल गया है जो फसलों को बर्वाद कर रही हैं जिसके लिए किसान बॉस बल्ली लगाकर तार आदि से घेरकर फसल को बर्वाद होने से रोकने के प्रयास में हैं। किसान अमित सिंह, अरविंद सिंह, बिनोद यादव, कामता प्रसाद, कुन्दन आदि का कहना कि लाल भरूवा मिर्चा का अच्छा भाव रहने पर नगद आमदनी हो जाती है। आढतियों के सहयोग से दोनों को फायदा मिलता है। परंतु नीलगाय फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों ने नीलगायों से फसलों की सुरक्षा की गुहार लगायी है।
रिपोर्ट- मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *