पीड़ित छात्रा संग परिजनो ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र में कक्षा 7 की छात्रा को बुलाने के बाद भी प्रबंधक कक्ष में अकेले न जाने पर उससे मारपीट की गयी। जब शिकायत करने छात्रा की मां स्कूल पहुंची तो उससे भी मारपीट की गई। इसके बाद घर पर भी प्रबंधक द्वारा मारपीट की गई।
छात्रा की मां के अनुसार सोहराभार स्थित एक विद्यालय है। रौनापार थाना के महुला पुलिस चौकी पर जब पीड़िता का परिवार पहुंचा तब उन पर ही समझौते का दबाव बनाया जाने लगा और सादे कागज पर दस्तखत भी करा लिया गया। कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने जिला मुख्यालय पहुंच कर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पीड़िता छात्रा का कहना है कि प्रबंधक उस पर बुरी नजर रखता है और इसीलिए अकेले अपने कक्ष में बुला रहा था। जब नहीं गई तब अन्य सीनियर छात्राओं से पीड़ित छात्रा का झगड़ा करा दिया। इसके बाद प्रबंधक ने पीड़िता छात्रा को मारपीट दिया। किसी ने मारपीट का वीडियो बना दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रोसिया ने बताया कि मारपीट के सभी उपलब्ध वीडियो का परीक्षण कराया जा रहा है। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों से बयान लिया जायेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *