आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश किसान सभा जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष कमला राय की अध्यक्षता में अम्बेडकर पार्क में गुरूवार को सम्पन्न हुई।
प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने देशव्यापी आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों को लूट रही है। किसानों की फसलों का न तो मूल्य मिल पा रहा है और न ही खाद-बीज दिया जा रहा है। छुट्टा पशुओं से किसानों की फसल भी नहीं बच पा रही है। उन्होने 26 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मुख्यालय पर आकर आंदोलन को सफल बनाने की किसानों से अपील किया। भाकपा के जिला मंत्री खरपत्तू राजभर ने किसानों के चलने वाले आंदोलन को पूर्ण रूप से समर्थन करते हुए कहा कि किसानों को अपने हक व खेत मजदूरों को मिलकर किसान-मजदूर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष कमला राय ने किसानों के आंदोलन को सफल बनाने की अपील करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों से धरना में पहुंचने की अपील की। बैठक में बसीर मास्टर, गुलाब मौर्य, रामचन्दर, रामनेत यादव, त्रिलोकी नाथ, रामलखन राजभर, सुरेन्द्र यादव आदि आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार