आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कृषि विभाग-आजमगढ़ द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, परिसर में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस मंे वैज्ञानिकों द्वारा सम-सामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी रबी की बुवाई की तैयारी एवं प्रजातियों के चयन पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा द्वारा फसल अवशेष जलाने से होने वाली हानियों एवं फसल अवशेष प्रबन्धन के साथ-साथ फसल जलाने पर शासन द्वारा निर्धारित अर्थदण्ड की भी जानकारी कृषकों के मध्य साझा की गयी। उन्होंने कृषकों को कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये वेस्ट डीकम्पोजर का निःशुल्क वितरण करते हुए इसके माध्यम से फसल अवशेष को सड़ाकर कम्पोस्ट के रूप में फसल में प्रयोग करने का सुझाव दिया गया। उन्होंने कृषकों को अपने गृह उत्पाद के प्रसंस्करण एवं उसका व्यवसायिक उत्पाद तैयार कर स्थानीय बाजार में बिक्री कर अपनी आय बढ़ाने का भी मंत्र दिया गया। कार्यक्रम में कृषकों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उप कृषि निदेशक, द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार