माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर महिला बालीवाल प्रतियोगिता में उपविजेता रही हिंद एकेडमी माहुल की टीम के मंगलवार को घर वापसी पर प्रबंधक सैयद आफताब हुसैन की अगुआई में कालेज परिवार ने जोरदार स्वागत किया। टीम के हाथों में सील्ड और मेडल देख विद्यालय की छात्राएं खुशी से झूम उठी और स्वागत में करतल ध्वनि करती नजर आई।
उत्तर प्रदेश वालीवाल एसोसिएशन के तत्वाधान में 71वीं सीनियर स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन मऊ जनपद के जीवन राम इंटर कालेज छात्रावास के मैदान में हुआ था। जिसमें प्रदेश की पुरुष और महिला वर्ग में कुल 80 टीमों ने हिस्सा लिया था। इन टीमों के बीच चार दिनों तक कड़ा संघर्ष हुआ। रविवार को फाइनल मुकाबले में हिंद एकेडमी माहुल की टीम सीमा सुरक्षा बल लखनऊ की टीम से रोमांचक मुकाबले में हार गई फिर भी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जैसे ही राज्य बालीवाल महिला टीम की उपविजेता बनकर हिंद एकेडमी माहुल की छात्राएं अपने विद्यालय हिंद गर्ल्स कालेज में पहुंची प्रबंधक सैयद आफताब हुसैन सहित छात्राओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कोच निशा शर्मा, कैप्टन अना रिजवी, रिया श्रीवास्तव, रिया, अंशिका, सोनम बंदना, मौसम, मुस्कान, महिमा, अलीशा, पूजा पाण्डेय, अलवीरा रिजवी, वसीम हैदर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह