कोरोना खत्म! जेल में बंद कैदियों से अब मिल पाएँगे रिश्तेदार

शेयर करे

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण आजमगढ़ में भी कैदियों से मिलने के लिए लगी थी रोक

आजमगढ़ (सृष्टि मीडिया)। कोरोना को लेकर जनपद से बहुत अच्छी खबर आई है। जेल में बंद लोगों से उनके नातेदार अब बिना नियम और शर्त के मिल सकेंगे। यह व्यवस्था चार महीनों बाद फिर से शुरू होगी। इसको लेकर विशेष सचिव सुरेश कुमार पांडेय ने पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं के लिए बीते 22 मार्च को आदेश-पत्र जारी किया है। कोरोना संक्रमण की वजह से पहली जनवरी 2022 से जेल में निरुद्ध बंदियों के मुलाकात पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। जिसको ध्यान में रखते हुए मुलाकात पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया गया। जेल अधीक्षक द्वारा अपने स्तर से सावधानी रखनी आवश्यक है।

विशेष सचिव ने जारी किया आदेश-पत्र

बतादें, विशेष सचिव के मुताबिक अब वर्तमान परिस्थितियों में मुलाकात की संख्या और मुलाकात करने वाले व्यक्तियों की संख्या को निर्धारित करते हुए प्रत्येक बंदी को प्रति सप्ताह एक ही व्यक्ति से मुलाकात की सुविधा प्रदान की जाएगी। मुलाकात करते समय संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सारी सावधानियों को अपनाना होगा। बंदियों से मिलने वाले व्यक्ति को डबल डोज वैक्सीनेटेड हों या उनके पास मुलाकात से 72 घंटे पहले का आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट हो। मुलाकात के दौरान बंदियों को भी कारागार की अपनी बैरक में जाने से पूर्व सेनेटाइज किया जाएगा। जेलर श्रीधर यादव ने बताया कि शासन का आदेश मिल चुका है। जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करके मुलाकात का सिलसिला पुन: शुरू करवाया जाएगा।

रिपोर्ट : अमन विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *