एसडीएम ने दुकानों पर की छापेमारी, लगाया जुर्माना

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत सरायमीर में गुरुवार की देर शाम एसडीएम निजामाबाद रवि कुमार ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध एक दर्जन दुकानों पर छापेमारी कर 25 किलो प्लास्टिक की थैली बरामद कर जब्त किया। दुकानदारों के ऊपर 15 हजार का जुर्माना लगाया।
गुरुवार को नगर पंचायत सरायमीर के पुलिस बूथ, भेली मंडी व सब्जी मण्डी में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी। इस संबंध में सरायमीर नगर पंचायत के इओ प्रहलाद पांडेय ने बताया कि 15 किलो प्लास्टिक की थैली जप्त किया गया और लोगों को जुर्माना लगाया गया। कुछ लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। एसडीएम के चेकिंग अभियान से सरायमीर की कई दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगी। दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *