गहमागहमी के बीच शुरू हुई पोखरी नीलामी प्रक्रिया

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील पर गुरूवार को पोखरी नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे रहे। गुरूवार को एक से लेकर दस नंबर तक की नीलामी हुई।
सगड़ी तहसील पर गुरूवार को पोखरी नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई जिसमें 93 गांव की पोखरी नीलामी प्रक्रिया के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तहसील पर जुटे रहे। वहीं नीलामी के नियमानुसार सभी ने अपने-अपने आवेदन किए। देर शाम को एक नंबर से लेकर 10 नंबर तक के गांव की पोखरी की नीलामी की गई जिनमें मुख्य रूप से बाग सुलेमान, नगवा बेनी, कुआसाथ, दानावाखाल, जमीलपुर, अंजान शहीद, रुपयनपुर गांव शामिल रहा। नीलामी अधिकारी नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर ने बताया कि शेष बचे पोखरों की नीलामी गुरुवार को की जाएगी।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *