देवगांव कोतवाली में मनायी गई देव दीपावली

शेयर करे

लालगंज आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली प्रांगण में न्यू पुष्पांजलि परिवार की तरफ़ कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर देव दीपावली मनायी गई। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे परिसर को रंगोली से सजाया गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यू पुष्पांजलि परिवार की तरफ़ से देवगांव कोतवाली प्रांगण में देव दीपावली का आयोजन किया गया। शुभारंभ देवगांव प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। तदुपरांत समूचे कोतवाली प्रांगण में लगे दीपों को प्रजल्वित किया गया तथा कोतवाली प्रांगण दीपों की छटा से जगमगाने लगा। पुष्पांजलि परिवार के अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने बताया कि इस देव दीपावली का बहुत बड़ा महत्व है। दशकों पूर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान भोले शंकर त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध करते हैं। इसी दिन विष्णु भगवान ने मत्स्य का अवतार लिया था। इसीलिए इस कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *