विश्व कैंसर दिवस पर निकाली गयी प्रभातफेरी

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व कैंसर दिवस पर भारत पैरा मेडिकल कालेज ठेकमा द्वारा बाजार में प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया गया। छात्र, छात्राओं ने बताया कि नशा करने से कैंसर का खतरा बना रहता है जिससे स्वयं की जिन्दगी के साथ ही परिवार भी उजड़ जाता है।
विश्व कैंसर दिवस पर भारत पैरामेडिकल कालेज ठेकमा द्वारा रैली निकालकर बाजार में भ्रमण किया गया और गुटखा पान मसाला बीड़ी सिगरेट न खाने पीने की सलाह दी गयी। इस अवसर पर भारत पैरामेडिकल के डायरेक्टर डा. मधुनाथ प्रजापति के साथ-साथ राहुल प्रजापति, अच्छेलाल, आनंद यादव, रूही, मोहित, अंकित आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *