तानाशाही रवैया अपना रहे माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट की बैठक संगठन के जिला कार्यालय मुकेरीगंज पर जिलाध्यक्ष डा. जयशंकर मिश्र की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया।
जिलाध्यक्ष डा. जयशंकर मिश्र ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधक तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श इंटर कालेज बरडीहा के प्रबंधक द्वारा विद्यालय के सहायक अध्यापक अरविन्द सिंह को मारा-पीटा गया और प्रबंधक के दबाव में थानाध्यक्ष रौनापार ने पीड़ित अरविन्द सिंह पर ही एफआईआर दर्ज कर लिया है। जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि विद्यालय प्रबंधक के ऊपर एफआईआर दर्ज किया जाए नहीं तो पूरे जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में कलम बंद हड़ताल शुरू की जाएगी।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अबरार अहमद, संरक्षक रामजन्म सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव, अमित श्रीवास्तव, इन्द्रजीत राम, एमसी ब्राडवे, बेलाल अहमद, सतीश श्रीवास्तव, कोमल यादव, रामप्यारे यादव, जामवंत निषाद, मोहम्मद रजा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *