अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शनिवार को अमर शहीद राजा जय लाल सिंह 100 शैय्या अस्पताल के सीएमएस ऑर्थाे सर्जन डॉ.प्रदीप कुमार द्वारा आयुष्मान कार्ड धारक मरीज प्रभुनाथ निवासी सतरही, अंबेडकर नगर के कूल्हे का सफल ऑपरेशन कर मरीज को नई जिन्दगी दी।
100 शैय्या अस्पताल में मरीज का सफल ऑपरेशन के माध्यम से कूल्हे को बदला गया जिससे गरीब प्रभुनाथ को एक नई जिंदगी मिली। प्रभुनाथ अब अपने पैरों पर चल फिर सकता है। भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले डॉक्टरों ने अस्पताल में एक नया कीर्तिमान रचा और आयुष्मान कार्ड धारक मरीज का सफल ऑपरेशन कर उसके कूल्हे को बदल दिया ।घंटो चले इस ऑपरेशन में मुख्य रूप से सीएमएस डॉ प्रदीप कुमार (ऑर्थाे सर्जन) एनसथीसिया के डॉ.अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे। डा. प्रदीप कुमार द्वारा किये गए कूल्हे के सफल ऑपरेशन की चर्चा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दे कि जहां मरीजों को अच्छे इलाज के लिए जनपद या जनपद से बाहर जाना पड़ता था वही क्षेत्र का एकमात्र 100 सैया अस्पताल इन दिनों अनुभवी डॉक्टरों की मौजूदगी में लगातार मरीजों को अपनी बहुमूल्य सेवाएं दे रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जहां अनुभवी डॉक्टरों द्वारा सभी मरीजों का समुचित इलाज कर उन्हें ठीक किया जा रहा है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद