आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के आम जनमानस को मिलावटी खाद्य, पेय पदार्थ तथा विभिन्न प्रकार की मिठाईयां, रंगीन मीठे खिलौने, अन्य खाद्य पदार्थ आदि एवं पेय पदार्थाे के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य पदार्थाे की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु बुधवार को टीम ने लालगंज बाजार स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से एक छेना मिठाई, एक काजू, एक किशमिश, एक हल्दी साबूत, एक बेसन व एक नमकीन का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु संग्रहित किया। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बेसन का नमूना लेते हुए प्रथम दृष्टया मानक के विपरीत होने के संदेह पर 23 किग्रा बेसन, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग दो हजार रुपया आंकी गयी। छापेमार दल ने मिष्ठान विक्रेता को प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया तथा सभी मिठाईयों पर अनिवार्य रूप से उपयोग की तिथि अंकित करने का आदेश दिया। इसके पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा एक बेकरी उत्पाद तथा एक शीतल पेय का नमूना लिया। उक्त छापेमार दल का नेतृत्व सहायक आयुक्त (खाद्य) आज़मगढ मण्डल द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित कुमार सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, प्रेमचन्द्र, अमरनाथ, आरबी चौहान, एवं कीर्ति आनन्द तथा खाद्य सहायक अनिल कुमार शामिल रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव