आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम पूरे जिले में चल रहा है। इसी के तहत जिला महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम नगर के सिधारी स्थित एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। जहां पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने महिला कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ। सम्पूर्ण प्रशिक्षण वर्ग चार सत्रों मे संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र मे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता जसरासरिया की अध्यक्षता में शुरू हुआ जिसमें भाजपा का इतिहास संक्षेप मे बताया। भाजपा की महिला मोर्चा की बहनो का मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान बबीता जसरासरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य सुशासन एवं अनुसासन और राष्ट्रवाद है। उन्होने कहा कि कैसे महिलाएं आज हर एक कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं इसके बावजूद की उनको कई चुनौतियांे का सामना करना पड़ता है फिर भी महिलाओं का भरपूर योगदान रहा है और ये भाजपा सरकार में हुआ है कि महिलाओ को 33 प्रतिशत हिस्सा मिला है कि वो आगे आकर अपना योगदान दे। उन्होने कहा कि कैसे महिलाये आज घर और राजनिति दोनो ही सम्भाल रही है आज महिलाये भाजपा सरकार मे निडर होकर रह रही है और अपने घर और समाज को बराबर रखकर अपने काम कर रही है। उन्होने कहा कि कैसे भाजपा सरकार में कई योजनाओ का लाभ मिला जैसे की। सुमंगला, उज्वला, आयुष्मान, सुकन्नया आदि योजनाओं का लाभ मिला। भाजपा सरकार में महिलाओं के लिये शौचालय, फ्री राशन और भी योजनाये जिसमे महिलाये आत्म निरभर हो केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है। महिला कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण मे दिव्या त्रिपाठी, बिंदु सिंह, माला द्विवेदी पूर्व चेयरमैन, नीतू सिंह, अलका सिंह, वंदना सिंह पूर्व विधायक, प्रतिमा सिंह, पूनम सिंह, विभा बरनवाल, जूही श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रही।
रिपोर्ट-रामचन्दर