फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत हुसामपुर बड़ागांव में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए करीब तीस हजार का माल उड़ा दिया।
उक्त गांव निवासी धर्मेन्द्र गोंड़ पुत्र त्रिपुरारी गोंड़ के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 30000 का समान चुरा लिया। संयोग रहा कि कोई कीमती समान चोरो के हाथ नहीं लगा। पीड़ित पूरे परिवार के साथ कानपुर में रहते हैं। ताला टूटने कि सूचना पड़ोसियों ने दिया। बुधवार को पूरा परिवार घर आकर सभी कमरों का ताला टूटा देखकर डायल 112 पुलिस को सूचना दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गयी। पीड़ित परिवार ने चौकी फरिहा को लिखित तहरीर दी।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव