नगर पंचायत लालगंज की चुनावी कार्य योजना बैठक संपन्न

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत कटघर लालगंज की चुनावी कार्य योजना बैठक मंगलवार को मण्डल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में सरस्वती शिशु मंदिर हनुमानगढ़ी लालगंज में सम्पनन हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला लालगंज के अध्यक्ष ऋषिकांत राय मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कटघर लालगंज भारतीय जनता पार्टी के लिए अनुकूल नगर पंचायत है। सीमा विस्तार में जो ग्राम पंचायतें जुड़ी हैं, वह भाजपा के बड़े समर्थकों की ग्राम पंचायतें हैं। वर्तमान समय में नगर पंचायत लालगंज में भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन विजय सोनकर हैं। वह भारी मतों से चुनाव जीते थे। आगामी चुनाव में भाजपा का परचम पुनः फहराने के लिए हमारा सांगठनिक ढांचा मजबूत होना चाहिए। चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने वार्ड स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए जाने की चर्चा की और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर संचिता श्री चौहान, यशवंत साहू, विजय सोनकर, संजय जायसवाल, गौरव रघुवंशी, धर्मेंद्र सोनकर, शिव सागर बर्नवाल, योगेश सिंह, इन्द्राज चौहान, अशोक राय, अशोक सोनकर, त्रिभुवन सोनकर, बहादुर सोनकर, जितेंद्र सोनकर उर्फ रोमी सोनकर आदि उपस्थित थे। बैठक में विचार विमर्श के बाद पन्द्रह वार्डों के अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद बैठक में बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति जाएगी। तत्पश्चात बूथ सह बैठक आयोजित कर चुनाव प्रक्रिया को गतिशील बनाया जायेगा।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *