आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना पुलिस ने दहेज हत्या में फरार चल रहे आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने सभी आरोपियों को सम्बधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
तरवां थाना क्षेत्र के हरिदासपुर ग्राम निवासी कलवा देवी पत्नी भूल्लन वनवासी ने बीते 14 अक्टूबर को निजामाबाद थाने में दहेज की मांग को लेकर पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति राहुल, सास द्रौपदी तथा श्वसुर साहब वनवासी के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराई। इस मामले में पुलिस ने आरोपित किए गए लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना में जुट गई। सोमवार को उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ कुजियारी गांव में छापेमारी कर आरोपी बनाए गए मृतका के पति सास व श्वसुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव