आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद को अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनुराग निरंतर प्रयत्नशील हैं। इसी क्रम में अपने कार्यालय में जनसुनवाई के माध्यम से पीड़ितों को न्याय देने का कार्य कर रहे हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रूसिया द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई में कुल 71 प्रार्थना पत्र आये जिनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव