दीदारगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक दशरथ उपाध्याय अपने हमराह पुलिस के साथ गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम (संशोधित) से सम्बन्धित अभियुक्तगण दिलशाद पुत्र मोहम्मद निवासी मेहियापार थाना अहरौला व इजहार पुत्र मो. अहमद स्थायी पता मेहियापार थाना अहरौला वर्तमान पता रामनगर जनपद सुल्तानपुर के घर ग्राम मेहियापुर तथा कस्बा थाना अहरौला आजमगढ मे धारा 82 सीआऱपीसी की कार्रवाई की गई तथा डुगडुगिया पिटवाया गया, एव गवाहो के समक्ष अभियुक्तगण के घर एवं सार्वजनिक स्थलो पर नोटिस चस्पा किया गया।