आकाशीय बिजली से ढहा आशियाना

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महाराजगंज ब्लॉक के गोसाईपुर ग्राम सभा में हरिजन बस्ती का एक मकान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से धराशाई हो गया जिसके मलबे में दबने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज महाराजगंज व जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना लगते ही नायब तहसीलदार सगड़ी विनय प्रभाकर व थाना प्रभारी कमल कांत वर्मा मौके पर पहुंचकर धराशाई मकान का निरीक्षण किया और उपचार केंद्र जाकर घायलों का हालचाल जाना।
धराशाई मकान के मालिक प्रिया देवी ने बताया कि समूह की महिलाओं और पुरुषों की बैठक चल रही थी। बैठक में कुल 15 लोग मौजूद थे। बैठक समापन के बाद सब जाने की तैयारी में थे तभी बारिश शुरू हो गयी। लोग बारिश से बचने के लिए ईंट व गारे से बने छप्पर में चले गये। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से छप्पर भरभरा कर गिर गया जिसके नीचे दबकर सभी घायल हो गये। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार व पुलिस प्रशासन ने घायलों की यथा संभव मदद का भरोसा दिया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *