मेला देखने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत एक घायल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर थाना अंतर्गत ग्राम अमौड़ा निवासी गुलशन राम 18 वर्ष पुत्र महेंद्र राम और ग्राम अमौड़ा में ही ननिहाल आए युवक देवगांव कोतवाली अंतर्गत कजहित निवासी अमन 17 वर्ष पुत्र मूरत राम सोमवार को लालगंज का मेला देखने गए थे। मेला देख कर देर रात दोनों युवक घर वापस आ रहे थे। रात लगभग 2 बजे लालगंज और गोसाई के बाजार के मध्य नंदी भौजी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे गुलशन राम की घटना स्थल पर मौत हो गयी। गम्भीर रूप से घायल अमन को अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर आनन-फानन में स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और कानूनी कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। साथ ही घायल को अस्पताल भेजा।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *