माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के दुर्गा मां के पंडाल में हवन पूजन के बाद मंगलवार की देर शाम गाजेबाजे के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान माहुल नगर में दुर्गाजी की प्रतिमा को भ्रमण कराया गया। मां दुर्गा जी के भक्तिमय जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
माहुल नगर पंचायत में 9 जगहों पर स्थापित मां दुर्गाजी जी के पंडाल में हवन पूजन किया गया। इसके बाद एक साथ दुर्गा जी की मूर्ति को माहुल नगर के शुक्र बाजार, सोमवारी बाजार, पवई चौक, शिवजी मेन चौक, फूलपुर रोड पर भ्रमण कराया गया। डीजे की धुन पर लोग जगह जगह खूब थिरके। मां दुर्गा जी की मूर्ति को पौराणिक स्थल तमसा मंजूषा तट दुर्वाषा में विसर्जन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता एवं दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुजीत जायसवाल आसू ने कहा कि माहुल में 9 जगहों पर स्थापित मां दुर्गा जी की मूर्ति को धूम धाम से विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान अहरौला थाना की पुलिस मौजूद रही।
रिपोर्ट-श्यामसिंह