स्व. पंचानन राय की जयंती पर शिक्षकों ने अर्पित की पुष्पांजलि

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षकों के दिलों में एक मसीहा के रूप में स्थान बनाने वाले शिक्षक नेता स्वर्गीय पंचानन राय की 83वीं जयंती पर शनिवार को जनता इंटरमीडिएट कॉलेज निजामाबाद के शिक्षकों ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा सामूहिक बैठक कर उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर अपनी उपलब्धियों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि चाहे कोई भी सरकार हो हर सरकार का यह प्रयास रहता है कि शिक्षकों में फूट डालो और राज करो। आज इस परिपाटी के चलते शिक्षक संगठन निश्चित रूप से कहीं ना कहीं से कमजोर होता नजर आ रहा है। स्वर्गीय राय ने शिक्षकों को शून्य से शिखर तक की उपलब्धियां अर्जित कराने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वह एक अजेय चट्टान की तरह शिक्षकों के हित के लिए हर समय खड़े रहते थे और कभी किसी सरकार के दबाव में उन्होंने शिक्षक हित के विरुद्ध कभी कोई समझौता नहीं किया।
कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश राय, ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर स्वर्गीय पंचानन राय की इकलौती पुत्री विनीत राय, प्रधानाचार्य शौकत अली सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश राय, राजेश भारती, डॉ.दिनेश प्रताप सिंह, राम सुधार, गणेश सोनकर, ममता सिंह, सुमन सिंह, गिरीश यादव, उमेश राय, संत प्रकाश, रहमान, रंजीत सोनकर, अमिताभ त्रिपाठी, राजमणि सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *