नहर हुई बिन पानी, कैसे हो किसानी

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड के शारदा सहायक खंड 32 की नहर की सफाई नहीं होने से नहर में बड़ी-बड़ी घासें उग आयी है। नहर में पानी न होने से क्षेत्र के किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि नहर हुई बिन पानी, कैसे हो किसानी।
इस समय किसानों द्वारा गेहूं, सरसों, मटर आदि की बुवाई बहुत तेजी से चल रही है। नहर में सफाई नहीं होने से किसानों को नहर में पानी देर से आने की संभावना लग रही है जिसके कारण फसलों की पहली सिंचाई देर से होगी। नहर के किनारे सटे खेतों के किसान इसी के पानी पर आश्रित रहते हैं। किसानों का कहना है कि जब सफाई ही देर से होगी तब पानी आने में अधिक देरी होगी जिससे फसलों की सिंचाई बाधित होती है। क्षेत्र के ककरही जसकरन, इस्माइलपुर गोरिया, भगतपुर, बसीरपुर आदि गांव के किसान अशोक सिंह, कमल राय, गुड्डू श्रीवास्तव, दयाराम यादव, रवि पटेल आदि लोगों ने नहर में उग आई घासो के शीघ्र सफाई की मांग की है जिससे कि नहर में समय से पानी आ सके और किसानी भी प्रभावित न होने पाये।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *