अजामिल के उद्धार और भक्त प्रहलाद की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ठेकमा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक वेदव्यास पंडित आदित्य नारायण पाठक ने भगवान के नाम स्मरण, भक्ति और सच्चे विश्वास की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने अजामिल के उद्धार और भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया
उन्होंने बताया कि मनुष्य चाहे कितने भी पाप क्यों न कर ले सच्चे मन से भगवान का नाम स्मरण करने से उसका उद्धार हो सकता है। अजामिल ने जीवन के अंतिम समय में भगवान का नाम लिया तो उसे मुक्ति प्राप्त हुई। वहीं भक्त प्रहलाद की कथा सुनाते हुए बताया कि विपरीत परिस्थितियों और पिता के विरोध के बावजूद उनकी भगवान विष्णु के प्रति आस्था कभी डगमगाई नहीं। भक्त की रक्षा के लिए भगवान नरसिंह ने अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का अंत किया।
कथावाचक के मुख से भक्ति और भगवान की महिमा से जुड़े प्रसंग सुनकर कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा बीच-बीच में भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर भगवान के जयकारे लगाते रहे। कथा के माध्यम से संदेश दिया गया कि अहंकार और अधर्म का अंत निश्चित है, जबकि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। कथा के समापन पर महर्षि एवं प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *