एसडीएम नेहा मिश्रा ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शनिवार को उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने ठेकमा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदपुर फेटी स्थित बूथ संख्या 16, 17 और 18 का जायजा लिया। इसके साथ ही बूथ संख्या 1, 2 और 3 का भी निरीक्षण कर विशेष अभियान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति देखी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा ने बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएलओ, सुपरवाइजर और एईआरओ उपस्थित रहे। एसडीएम ने अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य संपन्न कराने पर जोर दिया। एसडीएम ने कहा कि विशेष अभियान के तहत सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है। बीएलओ और संबंधित कर्मचारी घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करें तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए और सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *