मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शुक्रवार को अभियंता अजय कुमार यादव और अभियंता अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में कटिया कनेक्शन, मीटर बाइपास चोरी, बकाया करने वालों के विरुद्ध रोडवेज स्थित दुकानदारों एवं आवासों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
विद्युत विभाग के चेकिंग अभियान की आहट मिलते ही दुकानदारों, घरों सहित फर्जी कटिया कनेक्शन एवं चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। उक्त अभियान में लगभग 5 लख रुपए बकाया धनराशि से अधिक राजस्व वसूली किया गया। अभियंता अजय कुमार यादव ने बताया कि जिनकी अधिक बिल हो वह समय से विद्युत कॉलोनी में जाकर जमा करें और विच्छेदन से बचें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर कोई भी कटिया कनेक्शन मीटर सेंड चोरी करते हुए पकड़ा जाएगा तो कार्रवाई तय है।
इस अभियान में अवर अभियंता अनिल कुमार यादव, बलराम प्रजापति, पिंटू साहनी, विजय कुमार, बबलू चौधरी, जया अहमद, छांगुर राजभर, नीपू कुमार आदि विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव