प्रथम आगमन पर विश्वविजय सिंह का हुआ स्वागत

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नवनियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव तथा राजस्थान के सह-प्रभारी विश्वविजय सिंह का जनपद में स्थित श्री लालसा राय इंटरमीडिएट कॉलेज, सठियांव में कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विश्वविजय सिंह पूर्व में जनपद के प्रभारी भी रह चुके हैं। उनके राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी नियुक्त होने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कांग्रेसजनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि विश्वविजय सिंह का आजमगढ़ से पुराना और आत्मीय संबंध रहा है। उनके पूर्व के प्रभारी कार्यकाल के दौरान जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कार्यक्षमता का सम्मान है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व और अनुभव से कांग्रेस संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव विश्वविजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने संगठन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, चंद्रपाल सिंह यादव, बेलाल बेग, तेज बहादुर यादव, अंसार अहमद, राम गणेश प्रजापति, मुन्नू यादव, बिपिन कुमार पाठक, दिनेश यादव, अजीत राय, रविकांत त्रिपाठी, रमेश राजभर, संतोष सिंह, मो. आमिर, नजम शमीम, शाने आलम, हरिओम उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *