तमसा मंजूषा संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल महर्षि दुर्वाषा की तपोस्थली दुर्बाषा धाम स्थित तमसा मंजूषा संगम पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर परहजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी और जमकर खरीददारी की।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी सख्या में श्रद्धालु तमसा मंजूषा संगम पर स्नान कर गरीब असहायों को अन्न दान किया। दो दिवसीय लगने वाले मेला में खेती किसानी सहित रसोई में उपयोग होने वाली वस्तुओं, सौंदर्य प्रसाधन की खरीददारी की। कार्तिक पूर्णिमा के नहाने से एक दिन पूर्व श्रद्धालुओं का जमावड़ा ऋषि दुर्वाषा धाम पर होने लगा। भोर में चार बजे से ही स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालु स्नान ध्यान पूजा पाठ कर मेले में खरीददारी किए फिर घरों की तरफ निकल पड़े। मेला क्षेत्र में साफ सफाई ब्यवस्था और सुरक्षा लाइट आदि की ब्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी। सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्वाषा धाम पर पुलिस चौकी स्थापित की गई है। भारी संख्या में घाटों पर महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस पीएसी होमगार्ड के जवान तैनात रहे। मेला क्षेत्र से एक किलोमीटर पहले वाहनो को रोक दिया गया था। भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहा।
मिष्ठान में खझला की दुकान हर तरफ सजी रही। लाई गट्टा सहित फल आदि की दुकान लगी रही। मनोरंजन हेतु झूला, जादू, चरखी आदि लगे थे। वहीं सूप, हाथा, टेकरी, कढ़ाइर्, सीलबट्टा, मूसल, हसिया आदि की दुकाने सजी रहीं।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *