रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नीबी गांव में परिवार के निमंत्रण में चले जाने पर चोर कमरे का ताला तोड़ कर आलमारी मंे रखे आभूषण नकदी समेत बीस लाख का सामान समेट ले गये। वापस लौटने पर परिजनों को जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मुआयना कर लौट आई। पुलिस निष्क्रियता से नागरिकों में रोष है।
रानी की सराय थाने के नीबी गांव निवासी संदीप मौर्य परिवार के सदस्यों के साथ शनिवार की रात निमंत्रण में चले गये थे। घर के गेट पर ताला बंद था। रात में चोरों ने गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी और बक्से को तोड़ कर पैतीस हजार नकदी और आभूषण समेट लिए। पीड़ित के मुताबिक चोरों के हाथ दो मांगटीका, पांच अंगूठी, तीन लाकेट समेत पंद्रह थान सोने के आभूषण और चांदी के पायल हाथ लगे हैं। चोरो ने अन्य कागजात को भी नहीं छोड़ा। निमंत्रण से लौटने के बाद गेट का ताला टूटा देख पीड़ित अवाक रह गये। सूचना पर पहुंची पुलिस मुआयना कर लौट आई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र मे आयेदिन हो रही चोरी की घटना से चोरों के हौसले बुलंद हैं। पांच दिन पहले चोर धावा बोलकर दिलौरी मंे नकदी कैमरा आदि उठा ले गये थे। आयेदिन घटना से पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा