साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए एक लाख पचासी हजार रुपये

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के नियाउज गाव निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र मेहराब अली के बैंक खाते से एक माह पूर्व लगभग एक लाख पचासी हज़ार रुपये साइबर ठगों ने गायब कर दिया पीड़ित ने इस संबंध में थाने से लेकर साइबर क्राइम सेल सहित पुलिस अधीक्षक को तहरीर देने के बावजूद कोई कार्यवाही नही की गई।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नियाउज गाव निवासी मोहम्म्द आरिफ पुत्र मेहराब अली जो निजी विद्यालय में हेड क्लर्क है पिछले महीने की 24 अगस्त को मोबाइल पर साइबर ठगों द्वारा ओटीपी भेजा गया अभी पीड़ित कुछ समझ ही पाता की उसके मोबाइल से पचासी हज़ार(85000)रुपए निकल गए साथ ही तीन मिनट के बाद एक लाख रुपए निकलने का पुनः मैसेज आ गया इस सबन्ध में पीड़ित ने जब बैंक पंहुचा जांच के लिए तो शनिवार की वजह से बैंक बंद था वही जब फूलपुर कोतवाली में तहरीर लेकर गया तो थाने के ज़िम्मेदार लोगों ने कहा बैंक से यूटीआर नम्बर लेकर आइए तभी कार्यवाही की जाएगी इसके बाद पीड़ित साइबर सेल रानी के सराय में तहरीर दी वहां से आश्वासन मिला कि जाइये फूलपुर में आपका मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है महीनों गुजरने के बाद भी कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया है। उसके बाद भी कोई सुनवाई नही हुई न तो मुकदमे की कॉपी मिली।
रिपोर्ट- राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *