ग्रामीणों को दी बीमा योजनाओं की जानकारी

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की देवगांव शाखा की ओर से ग्राम पंचायत गड़ौली में वित्तीय समावेशन संतृप्तता अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ के एलडीएम अभिषेक द्विवेदी शामिल हुए।
श्री द्विवेदी ने ग्रामीणों को भारत सरकार की कम लागत वाली बीमा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का सालाना प्रीमियम मात्र 436 रुपये और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का सालाना प्रीमियम मात्र 20 रुपये है। उन्होंने ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार की अन्य वित्तीय समावेशन योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी और गोपनीय जानकारी साझा न करें।
इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक ऋतुराज, शाखा प्रबंधक अभिनव प्रकाश, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, बैंक मित्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *