अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित की व्रती महिलाएं

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिए नगर के पूरब पोखरा और पश्चिम पोखरा समेत ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सूर्यास्त से पूर्व व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर फल, फूल, गन्ना, दूध और अन्य पूजन सामग्री से सजे बांस के सूप के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान के दीर्घायु होने की कामना की। नगर के पूरब पोखरा और पश्चिम पोखरा के अलावा नंदना, मदियापार, लोहरा, बढ़या, छितौनी, अतरैठ और बांसगांव सहित विभिन्न स्थानों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
नगर पंचायत की ओर से दोनों प्रमुख पोखरों पर साफ-सफाई, विद्युत प्रकाश और रंग-बिरंगी झालरों से सजावट कराई गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस बल विभिन्न घाटों पर मुस्तैद रहा।
क्षेत्रीय विधायक संग्राम यादव, ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने सभी व्रती महिलाओं और क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, जगदीश पांडे, राधे श्याम यादव, चंद्रजीत यादव, राजू पांडे, धर्मेंद्र निषाद राजू, टीटू विनायकर, तजमुल हुसैन, अजीजूर रहमान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *