आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूती देते हुए ऋत्विक जायसवाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र का नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति और राज्यसभा सांसद व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश उर्फ मोहन चौहान की संस्तुति पर की गई है।
जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि इस फैसले से क्षेत्रीय स्तर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चे को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है और स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर ऋत्विक जायसवाल ने समस्त शीर्ष नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल कोई पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण और समाज सेवा का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने पार्टी को विश्वास दिलाया है कि वे पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। सुबह से ही समर्थकों में इस फैसले को लेकर भारी उत्साह है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार