नहीं हो सकी छठ घाटों की सफाई, वेदी बनाने में जुटे श्रद्धालु

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों छोटी बड़ी बाजारों के इर्दगिर्द नदी पोखरों तालाबों के किनारे छठ पूजा का आयोजन होने लगा। परन्तु नगर पंचायत फूलपुर में तीन स्थानों पर ब्रतधारी छठ मईया के हजारों ब्यक्ति पूजा पाठ अर्घ्य देने उपस्थित होते हैं। कुंवर नदी कैम्ब्रिज स्कूल के पीछे पिपरहवा घाट कुँवर नदी तट पर भब्य रूप से छठ मईया की पूजा के लिए कई हजार महिलाएं अपनो के साथ उपस्थित होती हैं तथा नागा बाबा सरोवर पोखरा और नदिया मुहल्ला कुँवर नदी घाट पर छठी मईया ब्रतधारी का जमावड़ा होता है। इन घाटों पर ब्रत प्रजा अर्चना करने वाले अपनी अपनी वेदी बनाकर अपना नाम लिख रहे हैं।
पूर्व में नगर के समाजसेवी छठ घाटों की सफाईं दीपावली से ही शुरू करा देते थे। परन्तु इस वर्ष नगर पंचायत फूलपुर द्वारा छठ घाटों की सफाईं कछुवा चाल से कराना शुरू करा दिया हैं। 15-16 नवम्बर को छठ पूजा हैं। घाट पूरी तरह साफ नहीं हुए हैं। सीढ़ियों पर मिट्टी पटी पड़ी है। नगर पंचायत कर्मी अभी घास छील रहे हैं। पिपरहवा घाट सहित नागा बाबा सरोवर के दोनो घाटों की पड़ताल की गई तो मिला कि नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई में काफी शिथिलता बरती गयी है। ऐसे रहा तो एक सप्ताह में पूरी तरह घाट की सफाईं होना सम्भव नही है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *