दीपावली पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुई पुलिस

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। त्योहार के मद्देनजर बाजारों में बढ़ती चहल-पहल और खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने नगर पंचायत महराजगंज में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
क्षेत्राधिकारी ने एसएचओ एवं पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस की सक्रियता और सतर्कता परखी। साथ ही त्योहार के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और बाजारों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया। दीपावली के अवसर पर बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर पुलिस की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। क्षेत्राधिकारी का बाजार में पैदल भ्रमण पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा के प्रति गंभीरता का संदेश देता नजर आया।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि दीपावली का पर्व लोग बिना किसी भय और व्यवधान के हर्षाेल्लास के साथ मना सकें। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *