संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना परिसर में आगामी त्यौहार को देखते हुए गुरुवार को थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश चौबे के नेतृत्व में बैठक हुई। थाना प्रभारी ने लोगों से आग्रह किया कि दीपावली छठ पूजा भैया दूज सभी त्योहार आपसी भाईचारा सौहार्द्र के साथ मनाएं, प्रशासन सुरक्षा के लिए तैयार है।
उन्होंने म्यूजिक सिस्टम संचालकों से आग्रह किया कि लक्ष्मी पूजा में मूर्ति विसर्जन के समय म्यूजिक सिस्टम तेज आवाज में ना बजे, मानक के अनुरूप ही कार्य करें, एक दूसरे के दिखावे में ना आएं। यदि म्यूजिक सिस्टम के चलते किसी प्रकार की परेशानी हुई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का साथ दें यदि किसी जगह पर किसी प्रकार की कोई परेशानी है तो आपस में बहस ना करें इसकी सूचना तत्काल थाने के सरकारी नंबर पर दें। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी पूजा पंडाल पर सभी आयोजक बालू पानी मिट्टी का पर्याप्त व्यवस्था करके रखेंगे। अपना वॉलिंटियर रखेंगे जिससे कि किसी प्रकार का कोई परेशानी ना हो। छठ पूजा के दौरान गहरे पानी में किसी को न जाने दें।
इस अवसर पर राजाराम यादव, पंकज सिंह, बंटी यादव, अनुपम पांडेय, महमुदुल हसन, संदीप अस्थाना, अभिमन यादव, फौजी, दुर्गा सिंह, गोरे सिंह, बेलाल अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद उर्फ पेजर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव