रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के सहीदवारा बाजार मंे गुरुवार को मेले की तैयारी के लिए की गई सफाई में सभी कचरे डिवाइडर पर फेंके जाने से पूजा समितियों मंे रोष है।
सहीदवारा बाजार मंे आगामी सात नवंबर को मेला लगेगा। मेले मंे पूजा समितियों द्वारा प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी। समितियों ने तैयारी भी शुरु कर दी है। गुरुवार को ब्लाक से सफाई कर्मियों की एक टोली ने बाजार में सफाई भी की परन्तु सभी कचरे को सुरक्षित फेके जाने के बजाय हाईवे के डिवाइडर पर ही फेंक दिया गया। समितियों के सामने ही डिवाइडर गुजरा है ऐसे मंे कचरा भी सामने ही है। मामले में पूजा समितियों ने ब्लाक पर एडीओ पंचायत को फोन पर सूचना भी दी। बावजूद देर शाम तक सफाई नहीं हो सकी। मनमानी को लेकर नागरिकों मंे रोष है। राममिलन चौहान, ऋषभ पांडेय, सौरभ पाण्डेय, अंकित ठठेरा आदि ने कहा कि मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए सफाई की मांग की जायेगी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा