हरिहरात्मक महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जहानागंज के निकट ग्राम धरवारा स्थित बड़ादेव हनुमान मंदिर पर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर रामकृष्ण दास जी महाराज की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर से चल रहे 9 दिवसीय हरिहरात्मक महायज्ञ की बुधवार को एक भव्य कार्यक्रम में पूर्णाहुति हुई। यज्ञाचार्य काशी के पं. कपिलदेव शर्मा के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से मुख्य यजमान श्री श्री 1008 लालदास जी महाराज, सुधीर कुमार सिंह आदि के हाथों पूर्णाहुति क्रिया सम्पन्न करायी।
यज्ञाधीष यज्ञकर्ता रामकृष्ण दास जी महाराज ने कहा कि यज्ञ की आहुति से वायुमंडल शुद्ध होता है और विश्व का कल्याण होता है। इस अवसर पर चल रहे श्रीराम कथा में राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता रामेश्वरानंद जी महाराज ने हनुमत महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सारे संसार का संकट दूर करने के लिए भगवान का अवतार हुआ, जबकि भगवान के संकट को मिटाने के लिए हनुमान का अवतार हुआ।
इस मौके पर सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, संजय कुमार पाण्डेय सरस, हवलदार सिंह, रामप्रवेश सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, इन्द्रसेन सिंह, जितेंद्र सिंह, सुनील सिंह, महंत संजय दास, विश्वदेव उपाध्याय, पंचदेव पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन शम्भूदास ने किया। रामेश्वर सिंह ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *